खास खबरछतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भीषण अग्निकांड में जली गेहूं की फसलों का बिधायक ने किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरबिंद कुमार द्विवेदी छतरपुर।

किसान भाइयो की हर संभव मदद के लिए आपका बेटा तैयार है :- नीरज दीक्षित

विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामो में बिगत दिनों हुई आगजनी की घटनाओं से किसानों की जली हुई फसलो का आज लोकप्रिय युवा बिधायक नीरज विनोद दीक्षित ने करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामो बुडरख, मनकारी,ख़िरवा, मुखर्रा,टटम,गुदारा इत्यादि का दौरा करते हुए निरीक्षण किया एवम किसानों की समस्याओं को जाना इसके साथ साथ उन्हें हर सम्भव मदद का आस्वासन दिया।

अपने अन्नदाता भाइयों की मदद के लिए आपका बेटा सदैव तैयार है :-नीरज विनोद दीक्षित

इस मौके पर श्री दीक्षित ने विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए किसान भाइयों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया इस मौके पर उन्होंने कहा की मैं आप लोगों के साथ हर संभव मदद के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हूं और आप लोगों के बच्चों की शादी सहित विभिन्न समस्याओं में हर संभव मदद करूँगा।

बिधायक को अपने बीच पाकर भाबुक हुए किसान

विभिन्न ग्रामों के ग्रामीण किसान विधायक को अपने बीच पाकर अपनी भावनाओं और आंसुओं को नहीं रोक सके उन्होंने कहा की अब केवल आप ही हम लोगों का एकमात्र सहारा हैं और हमारी मदद अब आप ही कर सकते हैं हमारे पास खाने के साथ-साथ अन्य प्रकार की सैकड़ों समस्याएं उत्पन्न हो गई है जिन्हें पूरा कर पाना अब हमारे हाथ में नहीं हैं।

इसके बाद बिधायक ने तत्काल ही पटवारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद दीक्षित, इंद्रपाल चौबे,बाला कुशवाहा,झल्लू पटेल ,पप्पू पुरोहित, गोली चौबे, अरविन्द यादव, नीरज तिवारी,प्रेम प्रजापति, सत्यप्रकाश चौरसिया, अवनीश चौबे सहित प्रशासनिक अधिकारी एवम अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88