नरवाई की आग से किसान के खेत में रखें सिंचाई पाइप जल कर हुये राख

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले की सिहोरा तहसील के गोसलपुर थाना क्षेत्र में 11 बजे के लगभग किसान के खेत में रखें सिंचाई पाइप जल कर राख हो गये। ताजा मामला गोसलपुर के थाना क्षेत्र खिन्नी ग्राम का बताया जा रहा है। गोसलपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार खिन्नी निवासी सुनील पिता स्व अमृत लाल मिश्रा उम्र 38 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे खेत में रखें हुये 30 सिंचाई के पाइप नरवाई की आग से पाइप भी जलकर राख हो गये हैं। घटना को लेकर तत्काल 100 डायल की टीम ने घटना स्थल पर जा कर देखा तो पाया गया कि सुनील मिश्रा के पाइप जल गये थे। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।



