जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंधी हत्या का खुलासा

बेटे ने की थी पिता की हत्या, बहु एवं पत्नि भी गिरफ्तार

                 जबलपुर घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपियों की तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित  किये जाने पर आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल  एवं एस.डी.ओ.पी. सिंहोरा श्रीमति भावना मरावी द्वारा थाना प्रभारी मझगवाॅ श्री ए.एल. सरयाम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
                       गठित टीम द्वारा परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक के छोटे पुत्र शिवराम कोल ने बताया की उसका पिता राममिलन कोल के साथ पारिवारिक विवाद था जो अक्सर गाली गलौच  कर मारपीट करते थे, पैसे भी नही देते थे जब भी पैसे मागंता था तो  उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करते थे । 11-00 बजे जब वह शराब की खोज में पानी की टंकी तरफ जा रहा था तभी पापा राममिलन कोल महाकाली तरफ से आते दिखाई दिये जो उसके पास आये और गालीगलौज कर  बोले की तू काम-धाम नही करता है, आवारागर्दी कर घुमता रहता है एैसा कहते हुये उसे 2-3 थप्पड मारे औेर पकड कर घर ले आये, घर पर भी उसे गालीयां देते रहे, घर पर मां मिथिला बाई थी, उसकी पत्नि कामनी कोल बाहर तरफ घूमने गयी थी,  पापा राममिलन कोल मुहं हाथ धोने बाथरूम में गये जो मुहं हाथ धो रहे थे, तभी उसने वही पडा पत्थर उठा कर पापा के सिर में मारा जिससे पापा राममिलन कोल वही गिर गये तब उसने वही पडी रस्सी से पापा राममिलन कोल का गला दबा दिया आवाज सुनकर उसकी मां मिथला बाई आ गई औेर उसे हटाया तथा पापा राममिलन कोल को हिला डुला कर देखी जो खत्म हो गये थे। तब उसकी मां मिथला बाई कोल उसे बचाने के लिये वही रखी प्लास्टिक की टंकी में पापा के शव को उसके साथ उठवा कर डाल दिया व ढक्कन बंद कर दिया  जब उसकी पत्नी कामनी कोल घूमकर आयी तो पापा के जूते देखी एवं पूछी की पापा आ गये , मै अभी हाथ मुंह धोकर पापा के लिये खाना लगा देती हू एैसा कहते हुये आंगन तरफ गयी और प्लास्टीक की टंकी का ढक्कन उठाया, तभी पापा की लाश देख कर चिल्लाने लगी , जिसे उसने शांत कर दिया,  फिर मां मिथला बाई कोल खाना देने के बहाने 12 बजे मोहन बीडी कारखाना गई और पापा राममिलन के बारे में पूछी, कारखाने के कर्मचारी बताये की राममिलन खाना खाने घर चला गया है, मां मिथला बाई ने कहा कि पति राममिलन घर नही पहुचे है, फिर हम दोनो पिता राममिलन कोल को खोजने का नाटक करते रहे रात लगभग 2 बजे उसने तथा उसकी माॅ  मिथला बाई कोल ने पापा के शव को टंकी से निकाला ओर बाहर फेकने के लिये ले जाने लगे उसने पापा को हाथ तरफ से तथा मां मिथला बाई नें पापा को पैर  तरफ से पकडा तथा उसकी पत्नी कामनी बाई बाहर निकल कर लोगों पर नजर रखने लगी फिर उसने तथा  मां ने पापा के शव को अंधेरे में ले जाकर रोड किनारे टिल्लू बर्मन के घर सामने चीपों के नीचे नाली में छिपा दिया और वापस घर आ गये। किसी को शक न हो इसलिये मां मिथला बाई नें थाना जाकर पापा के गुुमने की रिपोर्ट लिखाई थी ।
आरोपी पुत्र शिवराम कोल उम्र 24 वर्ष , एवं पत्नि श्रीमति मिथला बाई उम्र 45 वर्ष तथा बहु कामिनी कोल उम्र 24 वर्ष को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करमानी न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है  
बीड़ी कारखाने के चौकीदार राममिलन कोल की पत्नी और छोटा पुत्र और बहू में मिलकर गला दबाकर की थी हत्या, सिहोरा के मझगवां थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बघराजी रोड पर सड़क किनारे मिला था शव।

उल्लेेखनीय भूमिका-  अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मझगवां  ए.एल. सरयाम, उप निरीक्षक जे.पी. द्विवेदी थाना खितौला, स0उ0नि0 जे.आर. सैयाम थाना मझगवां, आरक्षक नीरज चैरसिया एस0डी0ओपी0 कार्यालय सिहोरा, आरक्षक अमित रैकवार थाना खितौला, आरक्षक महेन्द्र मरावी,   गगन डेहरिया   देवराज कौरव, आदित्य कुमार, भगवान सिंह सायबर सेल जबलपुर की सराहनीय  भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88