पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए

सतना जिला । में अध्यापक पदोन्नति हेतु काउसलिंग हो गई है।लेकिन पदाकन आदेश आज तक जारी नही किए गये हैं।कई बार निवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही।जबाब मिला कोर्ट से रोक लगी है।लेकिन अभी भोपाल. मे धीरेन्द्र चतुर्वेदी. जी की पदोन्नति विभाग ने की है।जिसमे लिखा है कि मार्च 2016 का प्रकरण है।और शासकीय महाधिवक्ता ने भी सहमति व्यक्त की है। इसलिए नियमन हमारा भी पदांकन होना चाहिए।लेकिन यहां नियमोँ का महत्व नही है।इसलिए आपसे मदद एवं.सहयोग की अपेक्षा करते. हैं।आशाओं और उम्मीद के साथ आपका गोविन्द गौतम प्राथमिक शिक्षक सतना
अध्यापक पदोन्नति हेतु काउंसलिंग कराई गई। जिला पंचायत सीईओ के आदेश अनुसार। लेकिन आज दिनांक तक ।तब से आज दिनांक तक भटक रहा हूं। सीईओ सतना के समक्ष कई बार आवेदन प्रस्तुत किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं। जानबूझकर परेशान किया जा रहा है अधिकारियों की गलती के कारण हम अपने हक़ से वंचित हैं।जो लाभ हमें 4साल पहले मिल जाना चाहिए। उसके लिए आज तक भटक रहे हैं।अब अधिकारियों द्वारा कहां जा रहा है कि पदोन्नति में रोक लगा दिया गया है। लेकिन रोक अप्रैल 2016 में लगी।और मेरा प्रकरण 2015 का है।इस बीच मेरा पदोन्नति पदांकन आदेश जारी करने में जानबूझकर गलती की गई। जिसका परिणाम मैं भोग रहा हूं। मैं हर दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कहीं न्याय नहीं मिला। आपसे निवेदन है कि मेरी पीएमओ में 10 शिकायत दर्ज है। लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पदोन्नति पदांकन आदेश जारी करवाने में उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी करने का कष्ट करें जिससे न्याय मिल सके।आशाओं और उम्मीद के साथ आपका गोविन्द प्रसाद गौतम प्राथमिक शिक्षक रामनगर ।



