कम्प्यूटर आॅपरेटर बिना वेतन के काम करने मजबूर

आउटसोर्स कम्प्यूटर आॅपरेटरों को तीन माह से नहीं मिला वेतन
जबलपुर। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कम्प्यूटर आॅपरेटरों को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गयी है जिस वजह से उनके परिवार का जीवकोपार्जन मुश्किल हो गया है। यह इन कर्मचारियों का शोषण है क्योंकि इस मंहगाई के दौर में तीन माह बिना पगार के जीवकोपार्जन करना बहुत बड़ी समस्या है विभाग की अनदेखी की वजह से कर्मचारी मांसिक रूप से प्रताड़ित है। संघ ने आगे बताया कि वैसे भी आउटसोर्स कम्प्यूटर आॅपरेटर न्यूनतम वेतन में कार्य करने मजबूर हैं वहीं आबंटन ना होने के नाम पर इन कर्मचारियों को वेतन विलम्ब से मिलता है जबकि ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की भांती पूरा कार्य करते हैं। दूसरी तरफ अगले माह दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहार बिना वेतन के ये कर्मचारी कैसे मनाएंगे। जबकि लोकषिक्षण संचालनालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए और अतिशीघ्र इन कम्प्यूटर आॅपरेटरों को तीन माह का वेतन दिया जाना चाहिए और भविष्य में इन्हे प्रतिमाह समय पर वेतन दिया जाना चाहिए।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, राकेष श्रीवास, जियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरे, स्टेनली नाॅबर्ट, दिनेष गौंड़, प्रदीप पटेल, राॅबर्ट प्रांसिस, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, उमेष ठाकुर, आषाराम झारिया, गोपीषाह, योगेष ठाकरे, धनराज पिल्ले, वीरेन्द्र श्रीवास, शरीफ अंसारी, सुधीर अवधिया, रऊफ खान, आर.पी.खनाल, सुखराम विष्वकर्मा, निलेष खरे, अषोक परस्ते, सुधीर पावेल, रवि जैन, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, चैतन्य कुषरे, गुडविन चाल्र्स, डी.आर.बेलवंषी, महेन्द्र प्रधान, एस.बी.रजक, अफरोज खान, क्रिस्टोफर नरोन्हा, संतोष चैरसिया, देवेन्द्र पटेल, रमाकांत चैकसे, मनोज साहू, वसुमुद्दीन, त्रिलोक सिंह, समर सिंह ठाकुर, आषीष कोरी आदि ने आयुक्त लोकषिक्षण संचालनालय से मांग की है कि आउटसोर्स कम्प्यूटर आॅपरेटरों का वेतन अतिषीघ्र किया जाए एवं प्रतिमाह समय पर वेतन दिया जाए।



