नियमित नियुक्तियों के स्थान पर हो रही आउट सौर्स से भर्तियां

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक पद खाली हैँ। नई भर्तियां हो नहीं पा रही हैँ वहीँ सरकार आउट सौर्स से भर्तियां कर रही हैँ।उन्हें तमाम टेक्स लगाने के बाद सरकारी दर से 47 से 52 फीसदी ज्यादा तक भुगतान किया जा रहा है। संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक विभाग में दैनिक वेतन भोगियों क़ो नौकरी से निकाला जा रहा हैँ उनकी जगह पर आउट सौर्स कर कर्मियों की भर्ती की जा रही है
संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि आउट सौर्स भर्ती किये जाने के बारे में सरकार नियमों में भी संशोधन करने जा रही है ताकि रेगुलर सरकारी भर्ती कम करनी पड़े।
संघ के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर,विश्वनाथ सिंह,समर सिंह,आसाराम झारिया,आकाश भील,ऋषि पाठक, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,नितिन तिवारी,विष्णु झारिया,अजब सिंह,अशोक उपाध्याय,जी टी झारिया,भास्कर गुप्ता,राजकुमार नेमा आदि ने उपरोक्त विषय पर गंभीरता बरतने क़ो कहा तथा रिक्त पदों पर परीक्षा आयोजित कर भर्ती करने और दैनिक वेतन भोगियों क़ो नहीं हटाने क़ो कहा है।



