Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में 15 सौ से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित

0 24

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा 7 वार्डो में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 15 सौ से अधिक हितग्राही लाभांवित हुए। कलेक्टर डॉं. इलैय राजा टी एवं प्रभारी निगमायुक्त महेश कुमार कोरी के द्वारा शहर के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने कार्य योजना बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 अक्टूबर तक वार्डो में लगेगें। सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि आज नगर निगम के 7 वार्डो जिसमें महाराणा प्रताप वार्ड, जवाहरगंज वार्ड, सिद्ध बाबा वार्ड, महर्षि अरविन्द वार्ड, भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड, चेरीताल वार्ड, शहीद विरसामुंडा वार्ड में आयोजित शिविर के दौरान 15 सौ से अधिक हितग्राही पहुॅंचे और मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.