डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

निर्माण कार्य के नाम पर निकाली राशि पूरा कराने नहीं कर रहे पहल

मिलीभगत करके जिम्मेदारों ने किया भ्रष्टाचार।

डिंडोरी,समनापुर दर्पण। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई माल मैं पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है, जहां पर जिम्मेदार पंचायत कर्मियों व प्रशासनिक अमला के साथ मिलीभगत करके जमकर भ्रष्टाचार किया गया। आरोप लगाया कि सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूरा बताकर लाखों की राशि निकाली गई है, लेकिन अब आखिर सीसी सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने कोई पहल क्यों नहीं की जा रही है।बताया गया कि वर्ष 2017 में 14 वित्त आयोग से मुकदम टोला में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य के नाम पर लगभग पंद्रह लाख रुपए की राशि मनमानी पूर्वक निकाली गई, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। गौरतलब है कि निर्माण कार्य के नाम से निकाली गई राशि का दुरुपयोग करते हुए, निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अधूरा मार्ग को पूरा करने कोई पहल नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

  • तीन साल से अधूरा पड़ा सीसी सड़क को पूरा करने पंचायत कर्मी नहीं कर रहे पहल।

लोगों की माने तो जिले भर में इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए पंचायत कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलीभगत से निर्माण कार्य को पूरा बताते हुए राशियों के आहरण मनमानी पूर्वक कर लिए गए हैं। मामले की जानकारी लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत भी की जाती है ,लेकिन शिकायत के बाद भी ना तो जांच होती और न ही वसूली के नोटिस जारी होते हैं, जिससे जिम्मेदार लोगों के हौसले बुलंद हैं,शिकायत के बाद भी भ्रष्टाचारियों के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही न करना कई सवाल खड़ा कर रहा है। भ्रष्टाचार के वर्षों बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और ना ही अधूरा पड़ा सीसी सड़क को पंचायत कर्मीयों द्वारा पूरा कराया गया। जिससे जाहिर होता है कि यह खुला भ्रष्टाचार जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर किया जा रहा है,स्थानीय लोगों ने जांच कराकर अधूरा पड़ा मार्ग को पूरा करने व पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88