पाटन भौंरदा मोड़ पर कार चालक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर:कार चालक फरार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन थाना अंतर्गत रात लगभग 10.30 बजे के आस पास पाटन भौंरदा मोड़ पर कार चालक ने बाईक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पाटन थाने से मिली जानकारी अनुसार रात लगभग 11-45 बजे रामरतन धुर्वे उम्र 32 वर्ष निवासी मेढ़ी झामर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29-9-22 को अपनी मोटर सायकल से पाटन से घर वापस जा रहा था रात लगभग 10-30 बजे पाटन भौंरदा मोड़ के आगे पहुॅचा तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 34 सीए 3509 का चालक तेज गति एवं लापरवाही से कार चलाते हुये आया एवं उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया तथा कार भी अनियंत्रित होकर रोड किनारे खंती में पलट गई अधेरे का फायदा उठाकर कार का चालक वहा से भाग गया। एक्सीडेण्ट से उसे हाथ पैर एवं शरीर में चोट आयी हैं। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



