पता पूछने के बहाने मोबाइल चुराने वाले अज्ञात चोरों की तलाश

जबलपुर दर्पण नप्र। मदन महल थाना अन्तर्गत रात के समय द्वारिका होटल के पास 17 वर्षीय किशोर से मोबाइल लूटने की घटना सामने आ रही है। मदन महल से मिली जानकारी अनुसार आर्यन शर्मा उम्र 17 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23-9-22 की रात लगभग 10-30 बजे द्वारिका होटल के पास खड़ा था तभी 2 लड़के आये और उससे मदनमहल स्टेशन कहां से जाते हैं रास्ता पूछने लगे वह दोनों लड़कों को रास्ता बता रहा था तभी एक लड़के ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया दूसरे लड़के ने उसे पकड़ लिया वह चिल्लाया तो दोनों लड़के वहां से मानस भवन तरफ भाग गये वह अपने घर चला गया घर जाकर देखा तो उसका ओप्पो कम्पनी का मोबाइल जिसकी कीमती लगभग 18 हजार रूपये नहीं था,उसने तुरंत आकर द्वारिका होटल के पास देखा मोबाइल नहीं मिला उसे शंका है कि दोनों लड़के उसका ओप्पो कम्पनी का मोबाइल चोरी कर ले गये हैं। रिपेार्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



