पुलिस अधीक्षक ने सेवा निवृत्त हुये 8 पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण नप्र। पुलिस कन्ट्रोलरूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक दुर्गा शंकर दुबे अ.जा.क.कार्यालय, कार्यवाहक निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पटले पुलिस लाईन,कार्यवाहक निरीक्षक कुवर साय एक्का पुलिस लाईन,उप निरीक्षक अकबाल बहादुर उ.म.नि.कार्यालय,सहायक उप निरीक्षक शिव प्रताप सिंह बघेल थाना यातायात मालवीय चौक, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार रैदास फिंगर प्रिंट कार्यालय कन्ट्रोलरूम,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी जिला विशेष शाखा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बृजभान सिंह थाना हनुमानताल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग निर्देशन में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



