माता सिद्धेश्वरी की शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शुभ मुहूर्त में माता सिद्धेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की पाटन तहसील के ह्रदय स्थल बस स्टैंड में माँ सिद्धेश्वरी जी का भव्य मंदिर का निर्माण नगर एवं ग्रामीण धर्म प्रेमियों के निष्ठा भाव सहयोग से पूर्ण हुआ है। अखंड ज्योत के साथ शुभ मुहूर्त में माता सिद्धेश्वरी जी की भव्य शोभायात्रा पाटन नगर ने निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा, श्रद्धालुओं के जयकारो से पाटन नगरी गूंज उठी जगह जगह माता के भक्त शोभा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से करते दिखे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ, श्रद्धालुओं द्वारा माँ सिद्धेश्वरी,भगवान श्री गणेश एवं भैरव नाथ की प्रतिमा शोभायात्रा में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजे की मधुर धुनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर सभी भक्तो के मन को प्रफुल्लित कर दिया भव्य नवनिर्मित मंदिर में माताजी की प्रतिमा स्थापित की गई मंदिर परिसर को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाया गया. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने पाटन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्तजनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.समाज के सभी धर्म प्रेमियों ने माताजी की स्थापित प्रतिमा के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की मां सिद्धेश्वरी समिति द्वारा समस्त धर्म प्रेमियों नगर एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया है आप सभी ने शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर इस धार्मिक आयोजन को महासफल बनाया है।






