जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हाईकोर्ट के जज की अनुचित टिप्पणी से दुखी वकील ने सुसाइड किया, वकीलों में आक्रोश

जबलपुर दर्पण। हाईकोर्ट के वकील अनुराग साहू ने सुसाइड कर लिया है। एक जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय द्विवेदी ने वकील अनुराग साहू पर विपरीत टिप्पणी कर दी। इससे एडवोकेट अनुराग इतने दुखी हुए कि बाद में आत्महत्या कर ली।

साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस के कोर्ट में घुस गए वकील। फ़िलहाल हो रहा है हंगामा। न्यायिक इतिहास में अपनी तरह की यह पहली घटना है जब जज द्वारा अनुचित टिप्पणी किए जाने से किसी वकील ने आत्महत्या कर लिया हो।

साथी वकील की लाश लेकर पहले जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में घुसे वकील.. नहीं मिले तो चीफ जस्टिस की कोर्ट में घुसे.. कोर्ट रूम में तोड़फोड़ की खबर है।

चीफ जस्टिस की कोर्ट में भी वकीलों द्वारा तोड़फोड़.. हंगामा… सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई.. एसटीएफ ने की हाईकोर्ट में मोर्चाबंदी… वकील धरने पर बैठे।

स्टेट बार के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायलयों से विरक्त रहेंगे : हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेने को गंभीरता से लेते हुये स्टेट बार कौंसिल ने आज शनिवार को सम्पूर्ण प्रदेश में अधिवक्ताओं का एक दिवसीय प्रतिवाद दिवस बुलाया है।
स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हाई कोर्ट सहित प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील अधिवक्ता संघो से अपील की है की वे प्रतिवाद दिवस मनाते हुए सभी अधिवक्ता न्यायलयों से विरक्त रहे।
स्टेट बार कौंसिल के उपाध्यक्ष श्री आर के. सिंह सैनी ने बताया की जबलपुर के अधिवक्ता अनुराग साहू कुछ अधिकारिओं व् अधिवक्ता की पप्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी जिसे उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ अन्याय बताते हुए अधिवक्ता हित में सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर प्रतिवाद दिवस को सफल बनाने की अपील की। श्री सैनी ने बताया की हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बेरहमी से अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिससे वे स्वयं व् कई अधिवक्ता बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया की पुलिस की बर्बरता पर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88