मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत कन्याओं को तिलक लगाकर किया मिष्ठान वितरण

जबलपुर दर्पण। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन तथा झु.झो.प्र. के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल और प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम के दौरान भेड़ाघाट मंडल के त्रिपुरी सुंदरी मन्दिर में “मुख्यमंत्री सेवा अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनेक बालिकाओं को जो देवी का स्वयं स्वरूप है उनका तिलक लगाकर,माल्यार्पण करके,मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिला संयोजक ठा.रेवेंद्र सिंह बाबू भाई, आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



