जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्वकर्मा मातृ शक्ति परिषद का गरबा आयोजित

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

नवरात्रि के पावन अवसर पर विश्वकर्मा मातृ शक्ति परिषद के द्वारा होटल बी के कैसल जयंती कॉप्लेक्स में एक दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वकर्मा समाज की महिलाओं, युवतियों व बच्चियों ने गरबा में भाग लेते हुए नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान सभी ने गरबा नृत्य करते हुए माता की आराधना की और सभी के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि गरबा महोत्सव का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना है, इसके लिए वह विगत कई वर्षों से गरबा महोत्सव का आयोजन करते हुए आ रहे हैं, ताकि समाज की गृहणियों को एक मंच पर लाकर खड़ा किया जा सके और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा सके, इसके लिए विगत कई वर्षों से विश्वकर्मा मातृ शक्ति परिषद के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गरबा महोत्सव के दौरान बबीता नागपुरे, आरती विश्ववकर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, मधु शर्मा, कविता विश्वकर्मा, बबीता मुहाले, शशि विश्वकर्मा, इन्दु विश्वकर्मा, मनोरमा विश्वकर्मा, रानू नागपुरे, नम्रता विश्वकर्मा, काजल विश्वकर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर विधायक विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व पार्षद यामनी सिंह, इशिता विश्वकर्मा, पूनम विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व सामाजिक बंधु आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88