जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन कर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने की संस्कारधानी की सुख समृद्धि की कामना

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी के सर्वांगीण विकास एवं सम्मानीय नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज त्रिपुर सुंदरी स्थित मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता के दर्शन किए। सपत्नीक पूजन अर्चन करने पहुंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने माता त्रिपुर सुंदरी से संस्कारधानी के सभी सम्माननीय नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनसे विकास एवं जन सेवा के कार्यों को निर्बाध रूप से करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उनकी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद यामिनी अन्नू सिंह ने मां त्रिपुर सुंदरी का विधिवत पूजन अर्चन कर प्रातः आरती की। शारदेय नवरात्र के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू प्रतिवर्ष इस सिद्ध स्थल पर आकर विधि विधान से पूजन अनुष्ठान संपन्न कराते रहे हैं अब महापौर निर्वाचित होने के बाद भी उन्होंने इस परंपरा को कायम रखते हुए सपत्नीक मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पहुंचकर वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन संपन्न किया एवं संस्कारधानी के सर्वागीण विकास एवं सम्माननीय नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराते हुए मां त्रिपुर सुंदरी से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर भेड़ाघाट प्राधिकरण के अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ज्योति विनोद पटेल,एवं विवेक रंजन दुबे आदि ने भी मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन कर पूजन अर्चन किया और सभी के लिए मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88