जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत शाहपुर में बीते पाँच दिनों से नलजल योजना पड़ी ठप्प

 

जबलपुर दर्पण डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ठेकेदार की निरंकुश कार्यप्रणाली के परिणाम स्वरूप बूंद बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज है क्योंकि विभाग के एस ,डी ,ओ ,के तुगलकी फरमान के बाद से बीते पाँच दिनों से शाहपुर कस्बा में नलजल योजना बंद पड़ी हुई है नतीजतन ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए सुबह से शाम तक बूंद बूंद पानी के लिए जद्दोजहद करने विवश हैं जिसके प्रति न पी ,एच ,ई ,विभाग के जिम्मेदार अधिकारी संजीदा है और न ही तथाकथित ठेकेदार गौरतलब है कि बीते 20 वर्षों से ग्राम पंचायत शाहपुर में नलजल योजना संचालित है लेकिन पंचायत के पोषक ग्राम पोड़ी टोला एवं पंडा टोला में पाईप लाइन नहीं डाली गई थी उसी के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के टेंडर पर ठेकेदार के द्वारा बीते 5″””6 महीनों से पाइप लाइन विस्तार के साथ फिल्टर प्लांट का दुरस्तीकर्ण किया जा रहा है लेकिन अब तक जिम्मेदार नुमाईंदों सहित ठेकेदार के द्वारा जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। पंचायत में नलजल की सप्लाई करने वाले कर्मचारी ने बताया कि पंचायत में पी , एच ,ई ,विभाग के एस, डी ,ओ ,के मौखिक आदेश पर मुनादी कर नलजल योजना बंद कराई गई है यहाँ अहम सवाल यह है कि इसकी जानकारी उक्त जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को देना भी आवश्यक नहीं समझा गया और पूरे कस्बा में जल आपूर्ति बंद करा दी गई पी ,एच,ई ,विभाग के उक्त जिम्मेदार अधिकारी हमेशा ही सुर्खियों में रही है ।ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत शाहपुर के वर्ष 2016 का जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,फ़िल्म स्टार गोविंदा तथा राजिस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी का आगमन शाहपुर खेल मैदान में हुआ था और मंच से ग्रामीणों की माँग पर फिल्टर प्लांट के मरम्मत कार्य के आदेश पर तीन लाख रुपए की लागत से मरम्मत कार्य विभाग के ठेकेदार जैनुल खान के द्वारा किया गया था पर हकीकत यह है कि उक्त मरम्मत कार्य के पश्चात भी फ़िल्टर प्लांट चालू नहीं हो सका क्योंकि सूत्रों की माने तो फ़िल्टर प्लांट में कार्य किया ही नहीं गया था और ठेकेदार को राशि का भुगतान कर दिया गया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88