नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर हुआ प्रारंभ

जबलपुर दर्पण। गैलेक्सी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मदर्स डे (मातृ दिवस) के उपलक्ष मे 5 मई से 8 मई तक, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक, उखारी तिराहा, विजयनगर, अस्पताल परिसर मे ही, विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है! इस नि:शुल्क शिविर मे, हृदय, हड्डी, मस्तिष्क, दातों से जुड़ी समस्यायों का समाधान महकौशल के सुप्रसिद्ध, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश दुबे, डॉ हरिशंकर चंदेल, डॉ अनुराधा दुबे, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अमितेश चतुर्वेदी, डॉ सुनील पटेल तथा दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक गुप्ता जी की गरिमामई उपस्तिथि के साथ, आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर मे, सभी आयु वर्ग के पुरुष और स्त्री को, उपचार प्रदान कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। अक्षय तृतीया से मातृ दिवस तक
“इनवेस्ट इन यौर हेल्थ फ्रॉम दिस अक्षय तृतीया टू मदर्स डे” के नारे के साथ, छायांके चेरिटबल ट्रस्ट से एड. निधि मिश्रा और आर्यरा फाउनडेशन से डॉ. रति शर्मा दुबे द्वारा, हर उम्र की महिलाओं, माताओं, और बहनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु, जागरूकता अभियान, अक्षय तृतीया के साथ शुरू कर, मातृ दिवस तक चलाया जा रहा है! महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के इस अभियान मे, गैलेक्सी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जबलपुर ने, नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर, “इनवेस्ट इन यौर हेल्थ फ्रॉम दिस अक्षय तृतीया टू मदर्स डे” के उत्तम स्वास्थ्य के नारे को बुलंद किया ! सभी माताओं और बहानो को, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रति शर्मा दुबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू झा द्विवेदी, डॉ. शैलजा गुप्ता, और पोषण विशेषज्ञ श्रीमती शिखा सिंह, द्वारा परामर्श प्रदान किया जा रहा है !
अतः जनता से अपील है की, एक ही छत के नीचे उपलब्ध, इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाए।



