जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पं. वाजपेयी की जयंती पर कार्यकर्ता दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण। पूज्य पिताश्री स्व. पंडित भगवतीधर वाजपेयी की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मुख्य अतिथि के रूप में स्व. वाजपेयी को सामाजिक जीवन में काम करने वालों का आदर्श बताते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री से पार्षद तक सभी भूतपूर्व हो जाते हैं किंतु कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी ने जिस दौर में राजनीति की वह संघर्ष का दौर था जिसमें पद, प्रतिष्ठा नहीं अपितु पराजय और प्रताड़ना मिलती थी। लेकिन विचारधारा के लिये अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वाजपेयी जी जैसे कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण ही आज हम जैसे सत्ता में हैं। उन्होंने राजनीति को सामाजिक और राजनीतिक सुधार का साधन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभविक है किंतु मनभेद नहीं होना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रविनंदन सिंह ने की। साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने आशीर्वचन देते हुए स्व. वाजपेयी को राम और राष्ट्र के लिये समर्पित अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर सांसद द्वय राकेश सिंह और सुमित्रा वाल्मीकि के अलावा महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने भी स्व. वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धान्जलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा खंड सेवा संस्थान द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष आलोक जैन द्वारा किया गया।
आयोजन के संयोजक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वाजपेयी जी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने तब दीपक जलाने का साहस दिखाया जब चारों ओर अंधेरा था। वे नेता बनाते हुए भी कार्यकर्ता बने रहे जो उनकी महानता थी।
मानस भवन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88