श्रीमद्भागवत के अक्षर अक्षर में ब्रह्म है विराजमान – जया किषोरी

जबलपुर दर्पण।श्रीमद् भागवत कथा की सरस कथा वाचक पूज्य जया किशोरी जी के श्री मुख से आज बड़ा दादा मैदान मेडिकल कॉलेज में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई कथा के पूर्व श्रीमद् भागवत की पोती के साथ महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में आयोजक प्रमोद तिवारी और अपने परिजनों के साथ सम्मिलित रहे। भागवत कथा में पूज्य जया किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत के महात्मय का सरल विश्लेषण करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत के अक्षर अक्षर में ब्रह्म विराजमान है, हरि की कृपा से ही यह कथा सुनने को मिलती है, उन्हीं के कृपापात्र इस कथा को सुनने के पात्र होते हैं। भगवान के विभिन्न अवतारों की चर्चा करते हुए जया किशोरी जी ने बताया कि भगवान के दशावतार माता पृथ्वी के ऊपर अधर्म और अनाचार को समाप्त करने के लिए हुई, इस पृथ्वी में जिसका भी जन्म हुआ है वह हरि की कृपा से कथा को शमन करने का पात्र बन जाता है, अर्थात यह कथा सर्वकाल और सर्व जनों के लिए है। कथा प्रारंभ के पूर्व प्रमोद तिवारी , रोहित तिवारी एवं उनके परिवार तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक तरुण भनोट एवं उनके परिवार ने कथा व्यास जया किशोरी जी का पूजन किया। इस अवसर पर तरुण भनोत ने कहा कि आध्यात्मिक की ध्वजा को उन्नत करने के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष योगदान रहता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं मां नर्मदा के पावन तट पर बैठकर हमें कथा का श्रवण करने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पं. चंद्रकुमार भनोत, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक संजू शर्मा, गौरव भनोत, सत्येन्द्र पटेल, रजनीश जैन, धीरज पटेरिया, ठाकुर रामजियन सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, ओमनाथ दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, प्रमोद नारायण तिवारी, शैलेन्द्र अवस्थी, टोनी अग्रवाल, अनुपम जैन, मनीष पटेल, सुरेश दुबे, मोती शिवहरे उपस्थित थे। कथा के दूसरे दिन परीक्षित की कथा, हिरण्याक्ष वध, ज्ञान एवं वैराग्य पर कथा होगी।



