डाटा एंट्री ऑपरेटरों को समय पर मिले मानदेय

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि जबलपुर जिले में शिक्षा विभाग में 58 आउटसोर्स कर्मी ज्यादातर कंप्यूटर ऑपरेटर(डाटा एंट्री ऑपरेटर )के पद पर कार्य कर रहे हैँ।वैसे तो डाटा एंट्री ऑपरेटर (आउटसोर्स कर्मचारियों) का वेतन कभी भी समय पर नहीं हुआ यहाँ तक कि उनके द्वारा श्रीमान कलेक्टर, जबलपुर को ज्ञापन दिया गया।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि इन डाटा एंट्री ऑपरेटर (आउटसोर्स कर्मचारियों) के लगभग सभी त्यौहार फीकेँ जा रहे हैँ। इस भीषण महंगाई के दौर में इनको जीवकोपार्जन करना अंगारो पर चलने जैसा हो गया है। बार बार सही समय पर मांगपत्र को वरिष्ठ अधिकारीयों तक भेजने के उपरांत भी उन्हें कभी भी समय पर वेतन नहीं मिला। इनके सारे प्रयास विफल हो जाते हैँ। यदि मांगपत्र भेजने के 7 दिवस के अंदर भी आवंटन जारी कर दिया जाये तो भी इनका दो -तीन महीने वेतन ना मिल पाने की समस्या से निजात मिलेगी।अनावश्यक भटकाव बंद होगा। जीवन यापन सरल और सुलभ हो जावेगा। केवल आश्वासन मात्र से इनका उद्धार, भला तो होगा नहीं।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जितनी बार भी ज्ञापन दिए गए केवल आश्वासन मिला।भर्ती होने से अब तक इन्होंने जितने बार सही समय पर मांगपत्र आयुक्त, लोक शिक्षण संचानालय और अपर संचालक (वित्त )लोक शिक्षण संचानालय, म प्र भोपाल को भेजा गया कभी भी समय पर वेतन प्राप्त नहीं हो सका यहाँ तक कि हर महीने वेतन नहीं मिला। दो तीन माह का वेतन हमेशा लंबित रहा।अभी दिनांक 17/11/22 को लोक शिक्षण संचालनालय म प्र भोपाल के आयुक्त एवं अपर संचालक को विद्यालयों में कार्य कर रहे आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मानदेय मद में आवंटन प्रदाय करने के सम्बन्ध में मांगपत्र भेजा गया है पता नहीं इस पर कब विचार होगा। विगत तीन माह से वेतन अप्राप्त है
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,आकाश भील,पंकज हल्दकार,जी आर झारिया, चंद्रभान सिंह, माया सोयाम, राजेश साहू, अरुण दुबे, डालचंद पासी, गिरीश मौर्य, मनोज बागरी,विष्णु झारिया, अशोक बर्मन, प्रमोद कुलस्ते, सुरेंद्र कर्ते, रामकुमार बागरी, बैजनाथ विश्वकर्मा, यू एस बागरी, ब्रजेश रजक, रामसिंह मरकाम, पुहूप धुर्वे, संगीता बिसेन,कमलेश दुबे, राशिद अली,भास्कर गुप्ता,धर्मेंद्र परिहार,राकेश मून, ऋषि पाठक,दुर्गेश खातरकर,विश्वनाथ सिंह,समर सिंह,अजय श्रीपाल, सुरेन्द्र परसते, अनिल जैन,आसाराम झारिय,,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,नितिन तिवारी,अजब सिंह,अशोक उपाध्याय,समर सिंह,नारायण दास, बलराम मरावी, भेजम सिंह,इंदु पाण्डेय, कलावती महूए, प्रमोद दुबे,पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी,ब्रजवती आर्मो,अम्बिका हँतिमारे, सुमिता इंगले, मनोज साहू, शायदा खान, मनोज कोल, प्रेमवती सोयाम, चम्मू सिंह, संध्या चौरे, पवन नामदेव, रश्मि सोनी, संजय चौबे,वंदना गिरदोनिया, परवेज खान, माया कर्ते, दौलत सिंह, रेवाराम प्रजापति,रजनी गुप्ता,ममता मिश्रा,आरती ठाकुर, जागृति मालवीय, रौशनी महोबिया, दीपशिखा श्रीवास,नीतू श्रीवास,अंजलि,नीतू जैन, प्रभा यादव, सुषमा श्रीवास्तव,चंद्रकली, सरिता सहाय, दुर्गा पटेल, सावित्री कश्यप, कामिनी पुणेकर, माधुरी शर्मा,अनीता उइके, करिश्मा राजदान, सविता समुंद्रे, कीर्ति आर्मो, शिखा सोनेवाल, अरुणा अग्रवाल,रामकली पुरते, सरोज कोल,भारती बसेड़िया,कमलेश दुबे,डेलन सिंह, आदि ने उपरोक्त विषय पर गंभीरता बरतने क़ो कहा तथा शीघ्र अतिशीघ्र इन डाटा एंट्री ऑपरेटरों का विगत तीन माह का वेतन देने को कहा है।



