नाली के विवाद पर चाकू से हमला,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नप्र। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर सेमरा निवासी व्यक्ति से नाली के विवाद पर गाली गलौज करते हुए चाकू से हमलाकर जांघ में चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 40 वर्षीय राजेन्द्र सेन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 21-11-22 की रात 10 बजे बालकिशन नाली के विवाद पर गालीगलोज कर रहा था। आज सुबह उसने बालकिशन से पूछा रात को गालीगलौज क्यो कर रहे थे जिस पर बालकिशन पुनः गालीगलौज कर सब्जी काटने की चाकू से हमला कर जाघ मे चोट पहुंचा दी है। रिपोर्ट पर अपराध पजीबद्ध कर आरोपी बालकिशन कोरी उम्र 50 वर्ष निवासी दुर्गा नगर सेमरा मोहल्ला को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया।



