जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

खेत बना तालाब

मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर/सिहोरा। तहसील कार्यालय अंतर्गत आने वाली नगर पालिका परिषद सिहोरा के दो वार्डों में पिस रहा गरीब किसान । वहीँ कई माह से प्रशासन शासन से लगा रहा हैं गुहार ,नहीं हुआ समस्या का निदान । जिला कलेक्टर से लेकर तहसीलदार व नगर पालिका अधिकारी को कई बार दे चुका है लिखित रूप से आवेदन पत्र ।
पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया को बताई आप बीती – सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक – 8 निवासी भगवानदास काछी पिता स्व: रोहणी प्रसाद काछी ब्राह्मणपुरा ने बताया कि मेरी कृषि जमीन वार्ड के पास 58 डिसमिल खसरा नम्बर 412/ 123 पर स्थित हैं लेकिन विगत दो वर्ष पहले नगर में बढ़ते हुए विकास के कारण जैसे जैसे नये मकानों का निर्माण होता चला गया और इन वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी का पानी सीधे मेरे खेत में भरने लगा । जिससे मैं अपनी कृषि भूमि में न तो खेती कर पा रहा हूँ न ही परिवार का भरण पोषण । कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ा रहा है ।
पीड़ित व्यक्ति दस महीने से लगा रहा है – शासकीय कार्यालयों के चक्कर – पीड़ित व्यक्ति भगवानदास काछी 10 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी लगातार शासकीय कार्यालयों के चक्कर तो लगा ही रहा है । साथ ही वहां लिखित रूप से आवेदन पत्र लिखकर शासन प्रशासन से खेत की समस्या का जल्द निराकरण करने की बात भी आवेदन पत्र देकर कर रहा है ।
कृषि जमीन से पैदा होता था अनाज व सब्जियां- कृषि जमीन पर जब पानी नही भरा होता था तब किसान गेहूँ की फसल, धान की फसलों के साथ साथ भिन्डी व अन्य सब्जियों का उत्पादन करता था । लेकिन पानी भरने और तालाब जैसे नजारे ने इसकी और परिवार की कमर तोड़ दी ।
तीन किसानों की जमीन खेत बने तालाब – सिहोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 9 के दोनों वार्डो का पानी जाता हैं । पहली जमीन भगवानदास काछी पिता स्व-: रोहणी प्रसाद काछी, गोविंद काछी पिता परमलाल काछी, तेजी उर्फ शंकर लाल पिता रामकुमार काछी इनमे से 35 ,35 डिसमिल जमीन दोनों लोगों के साथ जल भराव के कारण खेती किसानी करने में असमर्थ हैं ।
नगर पालिका प्रशासन दे चुकी हैं 8 लाख रुपये से अधिक का ठेका – सिहोरा नगर पालिका के दोनों वार्ड ब्राह्मणपुरा और इम्लहापुरा के बोदा तालाब से लेकर बाह नाला तक का नाली निर्माण ठेका जनवरी माह में 8 लाख रुपये से अधिक का ठेका दे दिया था । लेकिन वार्ड में कुछ राजनीतिक दलों की वजह से निर्माण कार्य में अधिक विलंब के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं ।
क्षेत्रीय विधायक तक पहुँची ये गम्भीर पानी भराव की समस्या – पीड़ित व्यक्ति ने अपनी समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नंदनी मरावी को लिखित रूप से आवेदन पत्र दिनांक लिखकर दिया था लेकिन आज तक उस समस्या का निराकरण नहीं हो सका ।
जिला मुख्यालय से लेकर तहसील कार्यालय तक सभी को बताया लेकिन अभीतक इसका निराकरण नही हो पाया ।
शासन प्रशासन की समय सीमा – देखा जाये तो लगातार जिला मुख्यालय में मीटिंग बैठकों के माध्यम से नगरीय प्रशासन के कार्य अवधि को लेकर आदेश दिया जाता हैं कि जो भी जन हित के कार्य हो उस समय अवधि में पूरा किया जाये । लेकिन यहाँ तो पीड़ित व्यक्ति दस माह से लगातार अपनी समस्या को लेकर परेशान हो रहा है उसके साथ साथ शासकीय कार्यालयों के चक्कर भी लगा रहा है ।
जून माह में होने लगती हैं बारिस – देखा जाये तो अधिकांश पानी भराव बारिस के समय ही होता है जिससे छोटे बड़े गड्ढ़े भी पानी से लबालब भरे हुए दिखाई देते हैं लेकिन बिना बरसात में खेत का नज़ारा तालाब जैसा दिखाई दे रहा है ।
मीडिया से लगाई गुहार – शासन प्रशासन करे जल्द हमारी समस्या का निदान – पीड़ित भगवानदास काछी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88