बाबा साहब के 66 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी

जबलपुर दर्पण। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर चौक जबलपुर पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया ने कहा कि संविधान में जो नागरिकों को सुविधाएं दी गई हैं और खासकर महिलाओं को उनके संरक्षण और सुरक्षा के लिए जो उपबंध दिए हैं उनका पूर्ण रूप से पालन करने के लिए संबंधितों से अनुरोध किया है । इस अवसर पर जगदीश नन्हेट, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव, राजकुमार चौहटेल, किशोरी लाल बढ़ेल, सुखदीन कटारे, घनश्याम यादव ,एडवोकेट गिरीश मराठा, संजय बौद्ध,भानु सिंह उईके ,दिनेश कुशवाहा सहित अनेक नागरिकगणों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।



