नेत्रहीन कन्याओं का पूजन करके मनाया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहनलाल हरगोविंददास हॉस्पिटल के बाजू में स्थित नेत्रहीन कन्या शाला रानीताल में पहुंचकर कन्या पूजन एवं मिष्ठान्न वितरण करके मनाया गया भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री वैभव पवार जी के जन्मदिवस को युवा मोर्चा ने नेत्रहीन कन्या शाला की अपनी बहनों के पैर पूजकर एवं उनका पूजन करके, उनके बीच पहुंचकर मनाया एवं इस दौरान सभी बहनों के द्वारा हमारे अध्यक्ष जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश वैभव पवार जी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश में नए नए कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है और वर्तमान में युवाओं के लिए खास तौर पर शुरू की गई “सीखो कमाओ योजना” का शुरू होना भी युवा मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है!!
इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान्न एवं फल वितरण किया गया एवं बहनों के द्वारा संगीतमय माध्यम से शुभकामनाएं दी गई इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ,शुभम अरिहंत,शरद विश्वकर्मा,अंकित पाठक ,आर्यन मिश्रा,प्रशांत गुप्ता,पराग तिवारी,आयुष सिंह,आकाश रजक,रिंकू श्रीवास, वरूण सिंह,अंकित सिंह, अभय कुमार,कबीर, अंशु गुप्ता,अजय आदि उपस्थित थे।



