अतिरिक्त ड्यूटी लगाने पर मिले भत्ता और नाईट अलाॉउंस

सक्षम अधिकारीयों से किया पत्राचार
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि मध्यप्रदेश विधुत मण्डल के 1974 से अस्तित्व में आने के बाद से लगभग 48 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी विधुत कर्मियों को जब विशेष उत्सवों जैसे धनतेरस, दीपावली, मुहर्रम,क्रिसमस, नानक देव प्रकाश पर्व इत्यादि पर अवकाश प्रदान नहीं किया जाता उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत व्यस्त ड्यूटी में लगाया जाता हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि या तो कंपनी अधिकारीयों को अवकाश में ड्यूटी नहीं लगाना चाहिए अथवा अगर यदि अतिआवश्यक होने पर अवकाश के दिन ड्यूटी लगाना इतना ही आवश्यक हैँ तो अतिरिक्त भत्ता एवं नाईट अनाउंस दिया जाना चाहिए। ये विधुत कर्मी अपनी जान जौखिम में डालकर रात दिन विभिन्न आयोजनों की तैयारी में व्यस्त रहते हैँ घर तक नहीं जा पाते ऐसी परिस्थितियों में इनका उचित सम्मान नहीं करना इनके लिए हतोत्साहित करने जैसा है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,आकाश भील,पंकज हल्दकार,जी आर झारिया,चंदा सोनी, पुष्पा रघुवंशी,चंद्रभान सिंह, माया सोयाम, राजेश साहू, अरुण दुबे, डालचंद पासी, गिरीश मौर्य, मनोज बागरी,विष्णु झारिया, अशोक बर्मन, प्रमोद कुलस्ते, सुरेंद्र कर्ते, रामकुमार बागरी, बैजनाथ विश्वकर्मा, यू एस बागरी, बैजनाथ यादव,ब्रजेश रजक, रामसिंह मरकाम, पुहूप धुर्वे, संगीता बिसेन,कमलेश दुबे, राशिद अली,भास्कर गुप्ता,धर्मेंद्र परिहार,राकेश मून, ऋषि पाठक,दुर्गेश खातरकर,विश्वनाथ सिंह,समर सिंह,अजय श्रीपाल, सुरेन्द्र परसते, अनिल जैन,आसाराम झारिय,,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,नितिन तिवारी,अजब सिंह,अशोक उपाध्याय,समर सिंह,नारायण दास, बलराम मरावी, भेजम सिंह,इंदु पाण्डेय, कलावती महूए, प्रमोद दुबे,ब्रजवती आर्मो,अम्बिका हँतिमारे, सुमिता इंगले, मनोज साहू, शायदा खान, मनोज कोल, प्रेमवती सोयाम, देवी सिंह भवेदी,नीतू श्रीवास,अंजलि,नीतू जैन, प्रभा यादव, सुषमा श्रीवास्तव,चंद्रकली, सरिता सहाय, दुर्गा पटेल, सावित्री कश्यप, कामिनी पुणेकर, माधुरी शर्मा,अनीता उइके, करिश्मा राजदान, सविता समुंद्रे, कीर्ति आर्मो, शिखा सोनेवाल, अरुणा अग्रवाल,रामकली पुरते, सरोज कोल,भारती बसेड़िया,कमलेश दुबे,डेलन सिंह, आदि ने उपरोक्त विषय पर गंभीरता बरतने क़ो कहा तथा शीघ्र अतिशीघ्र इन विधुत कर्मचारी एवं इनके परिजनों के विषय में गंभीरता से चिंतन मनन करने को कहा है।



