जबलपुर दर्पण

महिला रक्तदाताओं का रक्तदान शिविर

जबलपुर दर्पण । मां अंजनी सेवा समिति,ईज़ लाइफ फिज़ियोथैरेपी सेंटर, निवारण और रेडक्लिफ पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में डॉ शिखा लारिया, रिम्पी कौर सिद्धू , संध्या पाठक,नीतू संघी, अर्चना खंडेलवाल आदि मातृशक्तियों ने रक्तदान करके महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का विशेष कार्य किया। महिलाओं में रक्तदान का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में काफ़ी कम है। यदि महिलाओं का यह प्रतिशत बढ़ जाए, तो रक्त की कमी से होने वाली मौतों को रोकने में अत्यधिक सहायता मिलेगी। थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, कैंसर, डेंगू , दुर्घटना, शल्य चिकित्सा, प्रसव आदि के मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। गर्मी के मौसम और कॉलेजों की परीक्षा के समय सभी ब्लड बैंकों में खून की कमी हो जाती है। शिविर में सौ से अधिक रक्तदान करने वाले सरबजीत सिंह नारंग, किशोर थारवानी, शैलेश जैन एवं विकास खंडेलवाल का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर नीतू मोहित संघी, डॉ रूपांशु मेहरा, डॉ विनीता घनघोरिया, डॉ संजय असाटी, डॉ अंकुर सिंह,अनिल पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88