अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टहलने निकली महिला के घर में चोरों ने उड़ाए नगदी जेवर

मॉर्निंग वॉक पर गई महिला, चोरों ने उड़ाए जेवर-नगदी

  • खितौला पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
  • आरोपियों में एक किशोर, दो युवक शामिल
    जबलपुर। खितौला थाना पुलिस ने घर में घुसकर नगदी और जेवर चुराने वालों से चोरी का सामान जब्त किया है। आरोपियों में एक किशोर और दो युवक शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा चुराए जेवर और 52सौ रुपए नगद बरामद कर लिए हैं।
    चोरी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट-पुलिस के अनुसार गत 25 अप्रैल की दोपहर 1 बजे राजेश चौधरी, निवासी लखराम मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी 20 अप्रैल की रात 9 बजे अपने परिवार के साथ कमरे में सो गया था, सुबह 4 बजे उसकी पत्नी घर से बाहर घूमने गयी थी, वह एवं बच्चे घर पर सो रहे थे 4.30 बजे उसकी पत्नी वापस लौटी तो उसने बताया कि घर में रखी पेटी गायब है। पेटी में सोने-चांदी के जेवर सहित 10 हजार रुपए नगद रखे थे।
    आरोपियों से जेवर-नगदी बरामद-पुलिस ने जांच शुरू करते हुए रेलवे लाईन मंदिर के पास से संदिग्ध अवस्था में एक किशोर और दो युवकों को दबोचा, जिसमें किशोर के बारे में बताया जाता है कि उसके विरुद्ध चोरी के 5 प्रकरण पंजीबद्ध होकर विचाराधीन हैं। अन्य दो आरोपियों में आकाश कोल, निवासी बरा मोहल्ला और आलम फकीर, निवासी बरा मोहल्ला को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों से चांदी का 1 करधन, 3 चूडी, 1 जोड बिछिया एवं नगदी 5200 रुपए जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88