नेत्रहीन कन्या शाला में 12 जन्मदिवस मनाया

जबलपुर दर्पण। वंशिका मिश्रा, सुपुत्री बी.पी. मिश्रा मीना मिश्रा का 12वां जन्मदिन नेत्रहीन कन्या शाला में सारे बच्चों के साथ मनाया वंशिका के मम्मी मीना मिश्रा ने बताया की मन को एक अलग अनुभूति मिली वंशिका का कहना था कि हर वर्ष दादी दादा जी जन्मदिवस के लिए आते थे इस बार कुछ व्यक्तिगत कार्यक्रम के चलते जन्म दिवस के अवसर पर नही आ पाए तो उन्होंने सोचा की क्यूं ना कुछ हट के किया जाए इसी जज्बे से उन्होंने उन नेत्रहीन बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाने का फैसला किया जो अपने घर परिवार से कोसों दूर जबलपुर में रहकर अध्यन कर रहे हैं इस बीच में सारे बच्चे भी खूब एंजॉय किए भजन,एवं जन्म दिवस गीत गाकर उन्होंने वंशिका का जन्मदिन सेलिब्रेट किया, इस मौके पर समाजसेवी दीपक पटेल सपरिवार पधारे, पूर्वा तिवारी समीर मिश्रा, क्षिप्रा तिवारी मौजूद रहे।



