जबलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जबलपुर दर्पण । जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उमरिया जिले की एक विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्रीय मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा संगठन महासचिव संजय कामले के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सैनी के अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सैनी को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में उमरिया क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सम्मति सैनी ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।



