जीतू पटवारी के नेतृत्व में नई नियुक्ति, मनीष पटेल को जिम्मेदारी

जबलपुर दर्पण । जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष पटेल को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए डिंडोरी जिले की शाहपुरा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और क्षेत्रीय मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश संगठन महासचिव संजय कामले के नेतृत्व में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष पटेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय माना जा रहा है।



