जबलपुर दर्पण
एड. हाजी अयाज खान महासचिव बने

जबलपुर दर्पण । शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर ने एड. हाजी अयाज खान को प्रकोष्ठ की प्रबंध समिति में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर हाजी जावेद खान, रितेश गुप्ता बंटी, प्रवेंद्र चौहान, सरदार दलवीर जस्सल, सुमन जैन, अशरफ मंसूरी, फैजान कुरैशी, मंजू पिल्ले, अल्बर्ट एंथोनी, अतुल जोसफ, अशोक यादव, जितेन्द्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



