मेडिकल माफियाओं द्वारा संचालित अवैध अस्पताल पैथॉलाजी सेन्टर एवं मेडिकल स्टोर्स बंद कराये

जबलपुर दर्पण। न्यू लाईफ मल्टी स्पेषियालिटी अस्पताल में हुए अग्निकाण्ड के बाद जबलपुर शहर के पचास से ज्यादा अस्पतालों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अस्पताल संचालित करने के मापदंड पूर्ण न करने वाले पचास से ज्यादा अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस की अवधि 5 माह से भी अधिक बीत जाने के बाद भी जबलपुर शहर की संचालित अस्पतालों के द्वारा अस्पताल संचालन के मध्यप्रदेष सरकार के दिषा निर्देषों पालन अपनी अस्पतालों में आज तक नही किया गया है। इस आषय का ज्ञापन इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी के नेतृत्व में आज कलेक्टर जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल को सौंप कर मांग की गई की तत्काल इन अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को बंद कराया जाये। लोगों की जान से होने वाले खिलवाड़ से रोका जाए। इंडियन पीपुल्स पार्टी ने चेतावनी देते हुए। कहा कि क्या जिला प्रषासन एवं स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में मरीजों की मौत होने का रास्ता देख रहे हैं, उसके बाद अस्पतालों पर क्या कार्यवाही करेंगे। इंडियन पीपुल्स पार्टी ने मेडिकल माफिया के खिलाफ एक मुहिम चलाकर कार्यवाही करने की मांग की है। इंडियन पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल में एकता गोस्वामी, काजल विष्वास, द्विज त्रिपाठी, ओ.पी. बिल्थरिया, श्रीमति नीलू सिंह, कार्तिक पाण्डेय, बलराम श्रीवास्तव, राहुल सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।



