कुशवाहा समाज की संभागीय बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जबलपुर मध्यप्रदेश के तत्वाधान में गणेश मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर संभाग से आए पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों समाजसेवियों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि संगठन द्वारा जवलपुर संभाग की आयोजित बैठक में संभाग के अंतर्गत सभी जिलों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष महिला अध्यक्ष, सम्मिलित हुए। इसमें निकाय एवं पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों वरिष्ठ समाजसेवीयों का सम्मान किया गया एवं आगामी कार्य योजना पर मंथन किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अंतर्गत सागर में पूर्व में आयोजित कार्यक्रम मे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की गरिमामय उपस्थिति में उनके द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन एवं सागर में दो भगवान लव-कुश मंदिर धर्मशाला एवं छात्रावास पर दस करोड़ की राशि घोषित करने पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा ने अपने भाषण में सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं बंधुओं आगामी कार्य योजना के बारे में बताया जिसमें मुख्य रूप से आगामी 30 जुलाई को भोपाल में आयोजित विशाल कुशवाहा महाकुंभ में उपस्थित होने का आवाहन किया एवं जन समर्थन मांगते हुए कहा कि आज कुशवाहा समाज में सांस्कृतिक उत्थान के साथ-साथ राजनीतिक उत्थान की भी आवश्यकता है आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख दलों से राजनीतिक भागीदारी की मांग करते हुए संख्याबल के आधार पर कुशवाहा समाज को अधिक से अधिक टिकट देने की माँग की आगामी 30 जुलाई को भोपाल की धरती पर प्रदेश के कोने कोने से आये कुशवाहा समाज के बंधुओं का विशाल जन सैलाब उमड़ेगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, के. के. कुशवाहा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता हरदा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शीतल संजय पटेल मदन पटेल टीकाराम पटेल ओमप्रकाश कुशवाहा राजेश पटेल जवाहर पटेल गगन पटेल गोल्डी पटेल अजय कुशवाहा राज कनौजिया • विकास कुशवाहा विवेक पटेल प्रतीक पटेल अक्षय पटेल अनमोल पटेल अनुज पटेल हर्षवर्धन पटेल आशीष कुशवाहा कमल कुशवाहा श्रीमती रुकमणी कनौजिया श्रीमती अंचल पटेल श्रीमती दीप्ति पटेल उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शीतल संजय पटेल द्वारा किया गया



