संत अलॉयसियस महाविद्यालय के छात्रों द्वारा भारत माता चौक पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक गतिविधि का आयोजन आज दिनांक 27/10/2023 को संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी)के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा भारत माता चौक, सदर, जबलपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डॉ. सुलेखा मिश्रा संभागीय नोडल अधिकारी (स्वीप), मान्कुवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर द्वारा युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व एवं जन सामान्य में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास हेतु प्रेरित किया गया।
डॉ. सुलेखा मिश्रा द्वारा सभी शिक्षक और छात्रों को मतदान जागरूकता विषय पर संबोधित किया गया और इसके साथ ही शिक्षकों से सभा में अनुरोध किया कि वह छात्रों को जागरूक कर युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें ।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. फा. जी. वलन अरासू की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मंदिरा कार द्वारा छात्र-छात्राओं के समूह को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम संयोजक सु. श्री. भावना टेकाम की छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए तैयार किये जाने में मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी विभागों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। नुक्कड नाटक में सान्या चौहान, विभांश कुमार, जसप्रीत सिंह, निखिल सोनी, रामचंद्र सिंह, नितेश ठाकुर, अनुश्री धानुक, आदर्श कुमार सिंह, सुमित पांडेय एवं दीक्षा चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का आभार डॉ. मेघा तिवारी के द्वारा किया गया।



