गूंज संस्थान के तत्वाधान में कन्याशाला में स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिवनी जबलपुर दर्पण । माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बोरदई सिवनी में 470 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर गीताजंली सनोडिया जी ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता, सही स्वास्थ्य आदतों तथा मानसिक-शारीरिक बदलावों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से पॉवर प्वाइंट का उपयोग किया गया, जिससे छात्राओं को विषय को समझने में आसानी हुई।कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि श्रीमति नीलम राय जी ने सभी छात्राओं को इको-फ्रेंडली सैनिटरी नैपकिन वितरित किए और उन्हें पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता और सुरक्षित नैपकिन का उपयोग न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली अपनाने में मददगार साबित होते हैं।प्राचार्य श्री मनोहर सिंह राहंगडाले एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।गूंज संस्थान की अध्यक्ष मनीषा चौहान, सविता गौतम ,अन्नपूर्णा मालवी, संध्या ठाकुर, गीता विश्वकर्मा, सपना भारती, नीता यादव, माधुरी सेंगर, आशा बावरिया ,आंकक्षा सेंगर,मंजू जावरे और पूजा अग्रवाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



