जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भव्यता से निकली भगवान महावीर की शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। जैन समाज के धर्मावलंबियों द्वारा भगवान महावीर की शोभायात्रा बुधवार को सुबह 8 हनुमानताल स्थित जैन मंदिर से बड़े फुहारा तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के अनुयायी शामिल हुये। बैंड बाजे में भक्तिमय धुनों के साथ भगवान महावीर की शोभायात्रा मुख्य सड़कों से बड़े फुहारा तक पहुंची। इस दौरान रास्तों में शोभायात्रा के लिये स्वागत पंडाल भी गये। शोभा यात्रा के दौरान जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी संघ के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा और बच्चों ने भी भाग लिया।



