जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिक्षकों को योग्यता और वेतनमान के अनुरूप पदनाम और राज्य शिक्षा केन्द्र के पदों पर प्रतिनियुक्ति दी जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री महोद्य और आयुक्त राज्य षिक्षा केन्द्र से पत्राचार कर यह मांग की है कि जो भी सहायक षिक्षक और शिक्षकों ने तृतिय क्रमोन्नति प्राप्त कर ली है उन्हे उनकी योग्यता एवं वेतनमान के अनुरूप पदनाम पदोन्नति एवं राज्य षिक्षा केन्द्र के पदो पर प्रतिनियुक्ति दी जाना चाहिए। जिससे उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ विभाग को मिल सके। परंतु देखा जा रहा है कि लम्बे समय से मांग की जाने के बावजूद सहायक षिक्षकों एवं षिक्षकों को पदनाम पदोन्नति नहीं दी जा रही वहीं राज्य षिक्षा केन्द्र के पदों पर उन्हे विभिन्न प्रकार की शर्तों का हवाला देते हुए राज्य षिक्षा केन्द्र के पदों पर प्रतिनियुक्ति न देकर सहायक शिक्षकों एंव शिक्षकों के साथ नाइंसाफी की जा रही है साथ ही उनकी योग्यता और अनुभवों को धरकिनार करते हुए इन षिक्षकों की उपेक्षा की जा रही है जिससे सहायक षिक्षकों एवं षिक्षकों में रोष व्याप्त है।
संघ ने आगे बताया कि शिक्षाविभाग में कार्यरत लगभग सभी सहायक षिक्षक एवं षिक्षकों ने तीसरी क्रमोन्नति तो प्राप्त कर ली परंतु विभाग और शासन-प्रषासन की अनदेखी के चलते उन्हे आज दिनांक तक न तो पदनाम पदोन्नति मिली। संगठन के गुडविन चाल्र्स, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, सुधीर अवधिया, स्टेनली नाॅबर्ट, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह ने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88