जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वसहायता समूह से कराये अन्य कार्य भी

म.प्र. जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने की मांग

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मध्यप्रदेष शासन स्कूल शिक्षा विभाग के मध्यान्ह भोजन वितरण एवं गणवेश वितरण के सभी कार्य स्वसहायता समूह के द्वारा किए जाते हैं ठीक उसी प्रकार शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के सभी भवन मरम्मत, विद्युत कार्य, पुताई रंगाई के कार्य, शालेय स्वच्छता, आवश्यक सामग्री वितरण, मैपिंग, कम्प्यूटर से संबधित सभी कार्य स्वसहायता समूह के द्वारा कराया जाना चाहिए। जिससे षिक्षकों को राहत मिलेगी और वे अन्यत्र कार्यों से मुक्त होकर शालेय अध्यापन कार्यों को सुचारू रूप से करा सकेंगे। अभी वर्तमान में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक इन सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे रहते हैं जिससे षिक्षकों का समय तो बरबाद होता ही है साथ ही स्कूलों का शैंक्षणिक कार्य भी प्रभावित होता है क्योंकि षिक्षक इस प्रकार के सभी अन्य कार्य जैसे रंगाई पुताई, मैपिंग, भवन मरम्मत, विद्युत संबधी एवं शालेय स्वच्छता संबधित कार्यों में उलझे रहते हैं जिससे वे अपने मूल कार्यों में पिछड़ जाते हैं और इन अन्य कार्यों का समय पर नहीं हो पाने पर शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों पर जबरन की कार्यवाही की जाती है जिससे षिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों में रोष व्याप्त है। संगठन के दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, हेमन्त ठाकरे, शहीर मुमताज, राजकुमार यादव एनोस विक्टर, स्टेनली नाॅबर्ट, धनराज पिल्ले, गुडविन चाल्र्स, सुधीर अवधिया आदि ने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88