भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए विकासात्मक रणनीति पर राष्ट्रीय बेवीनार

जबलपुर। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 27-5- 2020 को “कोविड -19 के पश्चात भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए विकासात्मक रणनीति विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय बेविनार का आयोजन किया गया। इसमें बीज वक्ता के रूप में प्रोफेसर ए.डी.एन. बाजपेई पूर्व कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति रही।अन्य आमंत्रित प्रो. प्रह्लाद कुमार सेवानिवृत्त इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज, प्रो. एस.के.चौबे निदेशक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर प्रो. एन.जी. पेंडसे विभाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं प्रेम दुबे अध्यक्ष जबलपुर चेंबर एंड कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आदि थे। यह वेबीनार मुख्य रूप से कोविड-19 के कारण हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाली विभिन्न समस्याओं पर केंद्रित था।उन्होंने यह महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि किस प्रकार इस बदलते समय में स्वदेशी अपनाएं और किस प्रकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए,साथ ही मजदूरों की समस्याओं के निदान के संबंध में चर्चा की गई,इससे यह भी चर्चा का विषय रहा की अर्थ व्यवस्था हेतु विभिन्न विकासात्मक रणनीतियां कैसी होनी चाहिए, कृषि क्षेत्र को कैसे सदृढ़ बनाया जा सकता है, और हमारे उद्देश्यों को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है। इस वेबीनार में राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से 256 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं इसकी सराहना की। विश्व विद्यालय के प्राचार्य फादर वलन अरासू के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन से सेमिनार का आयोजन संभव हो पाया।साथ ही वेबीनार को सफल बनाने में डॉ एलिना फिलिप,डीन कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय डॉ रीता चौहान विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग डॉ एन्थोंनिमा रोबिन एवं डॉ रेणु मारकंडे का विशेष योगदान रहा।



