भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए भगवान के सामने अगरबत्ती जलाई

अनूपपुर विकास ताम्रकार ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव संजय सोनी ने बताया कि भा.रा.छा.सं. राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़ एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में भी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की मांग की आ रही है लेकिन मध्य प्रदेश की छात्र विरोधी असंवेदनशील शिवराज सरकार परीक्षा संचालित कराने का फैसला लिया है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए भगवान के सामने जिले के समस्त छात्र एवं कार्यकर्ताओं ने आज अगरबत्ती जलाई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया कि पहला सवाल जब कोरोना महामारी के कारण प्रदेश के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय विगत दो महीनों से बंद है और कोर्स भी पूरा नहीं हुआ ऐसे में छात्र परीक्षा कैसे देगा? दूसरा सवाल जिले के समस्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र का 80 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से आते हैं और आज लॉक डाउन की स्थिति में बस ट्रेन बंद है ऐसे में छात्र महाविद्यालय तक कैसे पहुंचेगे ? तीसरा सवाल यदि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी छात्र को संक्रमण हुआ तो उसकी जवाबदारी कौन लेगा? इन्हीं सवालों के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शिवराज सिंह चौहान से मांग करती है कि परीक्षा संचालित कराने का निर्णय तत्काल बदलते हुए जनरल प्रमोशन दिए जाने की आदेश जारी करें वरना भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा!



