जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा क्राईम ब्रांच तथा हनुमानताल एवं खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर एवं एसडीओपी सिंहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना हनुमानताल एवं खितौला की टीम द्वारा 2 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 7325 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि आज दिनॉक 14-7-23 को क्र्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हड्डी गोदाम के पास ंिपंकू उर्फ असलम अंकों पर रूपयों पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना शेख असलम उर्फ पिंकू उम्र 38 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से एक सफेद लाईनिंग वाले कागज में सट्टा पट्टी लिखी थी आरेापी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 4 हजार 590 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, प्रभात सिंह, अमित श्रीवास्तव तथा थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह बिस्ट, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक समरेन्द्र, हरेन्द्र, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।इसी प्रकार थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम ने बताया कि आज दिनॉक 14-7-23 को क्राईम ब्रांच को मिली सूचना पर क्राईम ब्राचं एवं खितौला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खितौला बाजार में दबिश देते हुये एक व्यक्ति को मोबाईल के माध्यम से एवं सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। सटोरियें के कब्जे से नगद 2735 रूपये, 1 मोबाईल एवं 2 सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सटोरियें के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मानस उपाध्याय, हरिशंकर गुप्ता, संतोष दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव तथा थाना खितौला के प्रधान आरक्षक अखिलेश दुबे, सैनिक अशोक प्यासी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88