माता लाख पतेरी दुर्गा धाम में विशाल महा आरती एवं देवी जागरण ,भक्तों के दर्शन का महा पर्व शारदेय नवरात्रि

मनीष श्रीवास कटनी जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले मां दुर्गा धाम लखा पतेरी में आदि शक्ति जगत जननी के दरबार में रविवार को शाम 7:00 बजे विशाल महा आरती एवं देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है । माता रानी के दरबार में होने जा रहे इस दिव्य संयोजन को लेकर मंदिर के पुजारी दशरथ प्रसाद बर्मन ने हमारे मीडिया प्रतिनिधि को बताया है कि माता की कृपा सदा सभी भक्तों के ऊपर बनी रहती है आज माता रानी की कृपा से इस गांव से लेकर दूर-दूर तक के विभिन्न जिलों से आए भक्तों की समस्याओं से घिरे हुए लोगों की समस्या आज दुर्गा माता के दर्शन कर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। माता के शारदेय नवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि पर माता धाम में हरे हरे जवारे स्थापित कर बड़ी संख्या में माताएं बहने सिर पर कलश हाथ में बाना, पैरों में किलों की खड़ग सहित ढोल मंजिला, बैण्ड बाजे के साथ विसर्जन के लिए जाते हैं । वहीं स्थानीय लोगों ने बताया है कि माता के सच्चे दरबार में जो भी अपनी मनसा मुराद लेकर आता है उसके कष्ट-दुख माता छण में हर लेती हैं। मां दुर्गा की असीम कृपा से विशाल महा आरती और देवी जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा हैं। सभी भक्त एवं ग्रामीण वासियों से भक्ती की शक्ति आराधना में धर्म लाभ और माता के दर्शन हेतु निवेदन करते हैं। समस्त ग्राम सहित स्थानीय निवासी जन।



