भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा के निर्देश पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू एवँ शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अमित साहू की सहमति के उपरांत शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं महेंद्र शुक्ला ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में गौरव शर्मा को जिला सह संयोजक बनाया गया है।
कार्यकारणी में सुनील अवस्थी, प्रतीक मिश्रा, दशरथ रावत, विवेक श्रीवास्तव, डॉ संध्या पाठक, डॉ नेहा शाक्य, निकिता दुबे राय, दिनेश केवट, राधाकृष्ण पांडे को कार्यकारणी सदस्य एवँ दिनेश सोनकर को सोशल मीडिया प्रभारी व इंद्रजीत कोष्टा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।



