आरटीओ के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पड़ा छापा

जबलपुर दर्पण। आरटीओ संतोष पाल के यहां देर रात ईओडब्ल्यू छापेमारी कार्रवाई की इस दौरान ऑडियो संतोष पाल और उनकी पत्नी कि जो आए हैं उस से 650% अधिक संपत्ति ईओडब्ल्यू के हाथों में लगी है जिसके दस्तावेज और अन्य पहलुओं पर टीम जांच कर रही है।आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक श्स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया । सत्यापन में आये साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल एवं उनकी पत्नि रेखा पाल, लिपिक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर को वैध स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा किये गये व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत होना पाया गया। इन पर धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रनिअ. 1988 संशोधित अधिनियम, 2018 के अंतर्गत् अपराध क्रमांक 71/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान एक आवासीय भवन, पी. पी. कॉलोनी, ग्वारीघाट वार्ड में 1247 वर्ग फिट, एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फिट, दो आवासीय भवन शताब्दीपुरम् एम. आर. 04 रोड में 10,000 वर्ग फिट, एक आवासीय भवन कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फिट, चार एक आवासीय भवन गढ़ा फाटक में 771 वर्ग फिट निर्माण का ग्राम दीखाखेड़ा तथा चरगवां रोड में फार्म हाउस 1.4 एकड़। कार आई 20, एम.पी. 20 सीबी 5455, स्कार्पियो एम. पी. 20 एचए 8653, मोटर साइकिल पल्सर एम.पी.-20 एन.एफ. 2888 तथा बुलट एम.पी. 20 एमस. जेड 5455 की जानकारी प्राप्त हुई है। कार्यवाही के दौरान गहने जेबरात तथा नगदी भी बरामद हुई है। सर्च कार्यवाही में प्राप्त दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के द्वारा अर्जित संपत्ति एवं व्यय का आकलन किया जावेगा ।सर्च कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई, जबलपुर एवं सागर की संयुक्त टीम उपुअ. ए. व्ही. सिंह, निरीक्षक उमा नवल आर्य, स्वर्णजीत सिंह धामी, प्रेरणा पाण्डेय, शशिकला मस्कुले, मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, उप निरीक्षक गोविंद सिंह यादव, चन्द्रजीत यादव, विशाखा तिवारी, रोशनी सोनी एवं अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है।



