संगोष्ठी के सुझाव जबलपुर शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे : विनय सक्सेना

हितकारिणी महिला महाविद्यालय में प्लास्टिक पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
जबलपुर दर्पण । महिला महाविद्यालय में आयोजित हो रही दो दिवसीय संगोष्ठी के आज द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में प्रोफेसर भटनागर विभागाध्यक्ष रसायन विभाग पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल का व्याख्यान हुआ। उन्होंने अपने व्याख्यान में प्लास्टिक के दुरुपयोग एवं किस तरह से प्लास्टिक को पुनः उपयोग में लाया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी उनके द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों के बारे में भी उन्होंने शोध छात्रों को जानकारी दी तथा प्लास्टिक के क्षेत्र में क्या-क्या शोध किया जा सकता है ,उसके बारे में मार्गदर्शन दिया उसके पश्चात विभिन्न शोध छात्रों द्वारा अपने अपने शोध पत्रों का वाचन किया गया तृतीय सत्र में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कौशल विकास संस्थान के संचालक एवं बायोसाइंस विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह जी ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि बायो प्लास्टिक के निर्माण में किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है उन्होंने शैवाल के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा शैवाल से बनने वाले उत्पाद कितने लाभकारी हैं चाहे वह त्वचा से संबंधित बात हो या फिर प्रोटीन विटामिंस की बात हो उन्होंने इस क्षेत्र में व्यापक उद्योग स्थापित करने की बात कही तथा अपने उद्योग जगत के अनुभवों को शेयर किया विदेशों में हो रहे शोध के बारे में भी विस्तार पूर्वक शोध छात्रों को जानकारी प्रदान की उनका व्याख्यान सभी के लिए बहुत ही लाभदायक रहा इसके पश्चात प्रोफेसर राजेंद्र कुरारिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में प्लास्टिक विषय पर किए जा रहे शोध की विस्तृत व्याख्या की तथा क्षेत्र में और क्या-क्या अवसर मिल सकते हैं इसके बारे में 100 छात्रों से पर चर्चा की तत्पश्चात डॉ विकास सिंह प्राचार्य विधि महाविद्यालय ने प्लास्टिक और ईवेस्ट को समाप्त करने के लिए क्या विधि सम्मत नियम है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तत्पश्चात पुनः शोध छात्रों द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन किया गया संगोष्ठी का समापन माननीय विधायक उत्तर मध्य विनय सक्सेना जी के मुख्य आतिथ्य एवं जयेश सिंह राठौर माननीय सभासद हितकारिणी सभा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह एवं प्रोफेसर राजेंद्र कुरारिया मंचासीन रहे माननीय विधायक विनय सक्सेना जी ने महाविद्यालय एवं हितकारिणी सभा को इस संगोष्ठी के आयोजन के लिए बधाई दी एवं हमेशा ही समाज हित में कार्य किए जाने के लिए हितकारिणी सभा के मंत्री बाबू विश्व मोहन जी को भी बधाई दी एवं प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जबलपुर में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम जबलपुर को स्वच्छ बनाएं जिसमें इस संगोष्ठी में आए हुए सुझावों का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने विस्तार पूर्वक जबलपुर की स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की एवं सभी से सुझाव आमंत्रित किए उन्होंने यह भी कहा कि इस संगोष्ठी में जो भी महत्वपूर्ण सुझाव एवं सार निकलता है। उसकी एक प्रति उन्हें प्रदान की जाए जिससे वह आगे तक बढ़ा सकें उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि ट्रॉफी प्रदान की कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंशुल मिश्रा एवं डॉक्टर अभिलाषा मिश्रा ने किया प्राचार्य डॉ निलेश पांडे ने दो दिवसीय संगोष्ठी के बारे में विस्तार से जानकारी सामान्य मंच को प्रदान की एवं उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी निश्चित ही जबलपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिपेट भोपाल एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी जिससे सभी विभागों को कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे तथा वह अपने अपने क्षेत्र में इसे अमल में लाने का प्रयास करेंगे उन्होंने सभी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संगोष्ठी की संयोजक डॉ सुनंदा जैन ने संगोष्ठी को सफल बताया उन्होंने कहा किया संगोष्ठी निश्चय थी जबलपुर के नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी इसमें जो सुझाव आए हैं उसे वह जनमानस तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे आभार प्रदर्शन डॉ अशोक दास गुप्ता जी ने किया संगोष्ठी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान डॉ आशीष मालपानी डॉक्टर पूजा मिश्रा डॉक्टर प्रतीक्षा नामदेव प्रोफेसर छाया दुबे डॉक्टर फरहान खान डॉ पूर्णिमा शर्मा डॉ अग्रिमा तिवारी डॉ प्रीति दीवान डॉ अंजली ठाकुर डॉ आरती झारिया एवं महाविद्यालय के एन सी सी एवं एनएसएस की छात्राओं तथा विज्ञान विभाग की छात्राओं का रहा जिन्होंने संगोष्ठी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।



