महाविद्यालयों में नशीले पदार्थों के सेवन एवं कार्यक्रम पर रोक लगाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जबलपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के द्वारा होली पर्व आयोजित की जा रही है, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों के द्वारा नशीलें पदार्थों का सेवन कर फूहड़ता एवं अश्लील हरकतें कर मौज मस्ती की जा सकती है, जिससे शिक्षा के मंदिर की गरिमा और संस्कारधानी की छवि धूमिल होती है, पिछले वर्ष भी छात्रों के द्वारा सभी महाविद्यालय में नशीलें पदार्थों का सेवन कर एक दूसरे के कपड़े फाड़ने जैसी अश्लील हरकत एवं आपस में लड़ाई झगड़ा भी किया गया था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही महाविद्यालयों पर कोई कार्रवाई हुई।
अत: छात्र संगठन ने कलेक्टर सौरभ सुमन से अनुरोध किया है कि होली पर्व पर महाविद्यालय में किए जाने वालें आयोजन हेतु महाविद्यालय प्रशासन को दिशा निर्देश जारी कर अनावश्यक आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने से एनएसयूआई कार्यक्रम स्थल एवं महाविद्यालयों में उग्र आंदोलन करेंगी। जिसकी पूर्ण जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी।


