खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन निकाय की नई बिल्डिग का लोकार्पण संपन्न

पाटन/जबलपुर दर्पण। नगर परिषद पाटन के नवीन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ आज दिनांक 5 मार्च 2023 दिन रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मोत्सव व परिषद के नवीन भवन के लोकार्पण के उपलक्ष्य में पाटन नगर के झंडा चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम की शुरुवात में क्षेत्रीय विधायक एवं नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष श्रीमती शक्ति देव कुमार यादव,सीएमओ नीलम गोवर्धन चौहान,पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।


