शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य होने के कलंक को मिटाया : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण । भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने मध्यप्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री आदर्णीय शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवादिवस के रूप में मनाए जा रहे जन्मदिन पर गोहलपुर थाने में पौधा रोपण कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दीं, इस अवसर पर सरताज मंजिल ने कहा के आज पूरे मध्यप्रदेश में हर तरफ शिवराज सरकार के कामों की धूम मची है, जबसे वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से वो एक जनसेवक की तरह लगातार काम करते जा रहे हैं, उन्हें जनता अपना सच्चा जननायक मानती है, उनकी बनाई योजनाएं अन्य प्रदेश की सरकारें भी अलग अलग नामों से चला रही हैं, उन्होंने न सिर्फ प्रदेश को विकास और प्रगति के पथ पर दौड़ाया है बल्कि अपनी नई नई सोच और योजनाओं के माध्यम से देश को भी नई उंचाईयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जनसेवा के लिए समर्पित ऐसे मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।



