साथी अधिवक्ता के साथ हुई लूट एवं झूमा झपटी के विरोध में,पुलिस एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

पाटन/जबलपुर दर्पण। विगत दिनों अधिवक्ता तरुवर सिंह ठाकुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले पिपरिया गांव के पंचू और पंचम सिंह लोधी द्वारा की गई मारपीट व लूट की वारदात पर पुलिस के द्वारा लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध नहीं किए जाने की शिकायत एवं न्यायालय परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों के विरोध में एसडीओपी पाटन सारिका पांडेय को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि अधिवक्ता साथी के साथ हुई लूट की घटना पर सही धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाए एवं न्यायालय परिसर से हो रही वाहन चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा अधिवक्ता संघ आंदोलन करने बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आर.के सिंह सैनी, अधिवक्ता संघ पाटन के अध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह, अधिवक्ता अनिल दुबे, सर्वेश्वर दास बैरागी, मुकेश गुप्ता, केशव सिंह लोधी, संजीव पांडे, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, एवं संदीप पटेल सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



